लड़की सरस्वती है , लक्ष्मी है , काली और दुर्गा है । वह पूजनीय है । बस वह इंसान नहीं है । वह स्वर्ग से उतरती है आपको सुकून पहुंचाने को पर अगर वह आपसे रुष्ट होती है तो आपका नुकसान कर जहां से आयी थी वहीं चली जाती है ।
बेटी अगर आपके भाग्य में है तो उसे कोई नहीं मार सकता । इसलिये बेटियों से सम्बंधित सारे कानून अपने पॉकेट में ही रखें ।
परिवर्तन भय की जननी है और निडरता की भी ।
जितनी आग रहेगी लगन की मन में उतनी ही ज्यादा निडरता भय पर हावी होती जायेगी । परिवर्तन हववके बहाव को बूझते अपनी चाल में स्थिरता व तेजी लाती जायेगी ।
परिवर्तन और सूर्योदय किसी के रोके न रुका है और न रुकेगा । समझदार व्यक्ति परिवर्तन का स्वागत खुले दिल से करता है ।
क्या ही अच्छा होता अगर भारत की सभी भाषायें देवनागरी लिपि में लिखी जातीं । भाषायें तो समझ आती हैं पर उन्हें पढ़ने के लिये उसकी लिपि को जानना जरूरी होता है । आखिर कितनी लिपियों को सीख जाये । उदाहरण के लिये बंगाली साहित्य पढ़ने के लिये बंगाली लिपि पंजाबी साहित्य के लिये पंजाबी साहित्य पढ़ने के लिये गुरुमुखी , ओड़िया साहित्य के लिये ओड़िया लिपि इत्यादि ।
देवनागरी लिपि में लिखा विभिन्न क्षेत्रीय साहित्य पूरे भारत को एक विचारधारा में बांध सकता है ।
अब आप कहेंगी भला उत्तरभारतीय दक्षिण भारतीय बोली नहीं समझ पाता तो देवनागरी लिपि में लिखा साहित्य क्या खाक समझेगा । पर दक्षिण भारत में रहनेवाले उत्तरभारतीय बोलचाल की भाषा तो समझ ही लेते हैं ।
इसवक्त हिंदी या अंग्रेजी छोड़ कर पूरे भारत
को बांध पानेवाली कोई भाषा मुझे सुझाई नहीं देती । मतलब या तो विभिन्न भाषाओं को हम देवनागरी लिपि में लिखें या लैटिन लिपि में ।
अब अंग्रेजी के जानकार आखिर कितने है ?
कुछ मित्रों को लगेगा कि इस तरह तो उन भाषाओं की लिपि का अस्तित्व मिट जायेगा ।
पर मुझे ऐसा नहीं लगता । मुझे नहीं लगता कोई बंगाली अपना साहित्य देवनागरी लिपि में पढ़ कर सन्तुष्ट होगा पर दूसरे क्षेत्र के निवासी देवनागरी लिपि का बंगाली साहित्य पढ़ लेंगे ।
Just now I read about a person on LinkedIn whose father didn't have life insurance because of some reasons ( the reasons he had disclosed and I don't want to write here ) and his problems and suffering .
So dear never forget to have life insurance . It will help you personally and your family when they loose you .
That person had shared his video with his father .