Saturday, August 22, 2026

सब्जेक्ट में नंबर तो चाहिये ही


 

 

हमारे स्कूल में टीचर ट्यूशन नहीं पढ़ाते। अलाउड ही नहीं है । यह बोल कर प्रिंसिपल अपने विद्यार्थियों की जिम्मेवारी से मुक्त हो जाते हैं ।

 

विद्यार्थी सभी विषयों में पास नंबर लाता है । चिंता की कोई बात नहीं । बच्चा कम नंबर लाता है तो अभिभावक स्कूल से बुलावा आता है । विषय टीचर अभिभावक को उसके बच्चे की समस्या से अवगत कराते हैं बस । वैसे स्कूल में साइकोलॉजिस्ट है बच्चों की समस्या सुलझाने के लिये।

 

बच्चा क्लास में शैतानी करता है । पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता है। घर में माता पिता नौकरी करत है । कुक है । झाड़ बर्तन के लिये कामवाली है । ट्यूशन टीचर लगा है । विषयों में कम नंबर आता है तो ट्यूशन टीचर बदल दिया जाता है । बच्चा मिडिल स्कूल मे है । काश बच्चे को इतनी समझ होती कि बच्चे अपनी माता पिता की समस्याओं को समझ पाते । माँ सबसे ज्यादा परेशान होती है ।

 

इससे अच्छा तो वह स्कूल है जहां टीचर को ट्यूशन अलाउड है । कम से कम बच्चे के कम नंबर लाने के लिये वे जवाबदेह होते । आप आखिर कैसा पढ़ा रहे हैं स्कूल में और ट्यूशन में कि बच्चा पास ही नहीं होता ।

No comments:

Post a Comment